मंत्री प्रेमचंद के बयान से पार्टी नाराज

देहरादून। सदन में विवादित बयान पर भाजपा ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को प्रदेश मुख्यालय में तलब किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाषा पर संयम बरतने की हिदायत दे डाली। सूत्रों के मुताबिक मामले में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेतृत्व से रिपोर्ट मांगी है।

मंत्री प्रेमचंद भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। बंद कमरे में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के समक्ष विवादित बयान पर अपना स्पष्टीकरण दिया। भट्ट ने नसीहत दी कि ऐसी शब्दावली पर संयम बरतें। प्रदेश में जिस तरह का माहौल खड़ा हुआ है, वह ठीक नहीं है। 

इस पर अग्रवाल का कहना रहा कि उनके भाव गलत नहीं थे। गाली वाला शब्द भी उनके वक्तव्य से पहले का है। जो न तो पहाड़ के लिए कहा गया और न ही मैदान के लिए। वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है। वहीं, मंत्री के बयान पर विरोध रुकने का नाम नही ले रहा है। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि पार्टी अग्रवाल पर कोई कार्रवाई कर सकती है।

Related Posts

जयेन्द्र रमोला बने विहार चुनाव में एआईसीसी के ऑब्ज़र्वर

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter नवक्रांति न्यूजऋषिकेश/ बिहार। उत्तराखण्ड कांग्रेस के नेता जयेन्द्र रमोला को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया…

स्कूली बच्चों के पैसे डकार गए जिम्मेदार

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter नवक्रांति न्यूजरायवाला/डोईवाला। छिद्दरवाला के अटल उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों के खेल मैदान के लिए मिली पांच लाख रुपये की धनराशि जिम्मेदार डकार गए। सांसद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *