सत्यनारायण मंदिर के पास एएनपीआर कैमरों से होंगे चालान

ऋषिकेश/रायवाला। हरिद्वार-देहरादून हाइवे पर श्रीसत्यनारायण मंदिर के पास ओवर स्पीड वाहनों के एएनपीआर कैमरों से चालान होंगे। कैमरे लगने से परिवहन, पुलिस, खनन और वन विभाग को भी फायदा मिलेगा। कार्यदायी संस्था जल्द पूरा काम कर परिवहन विभाग को सौंपेगा।

मंगलवार को कार्यदायी संस्था ने श्री सत्यनारायण मंदिर के पास स्वचालित नंबर प्लेट पहचान एएनपीआर कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया। इन कैमरों से परिवहन विभाग के साथ ही पुलिस, खनन, वन विभाग आदि भी लाभान्वित होंगे। ऋषिकेश संभागीय उप परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी ने बताया कि जल्द ही कैमरे परिवहन विभाग के नियंत्रण में आ जाएंगे। इन कैमरों से टैक्स चोरी, ओवर स्पीड, बिना हेलमेट वाले वाहनों की निगरानी करने में मदद मिलेगी। इन कैमरों की निगरानी जनपद मुख्यालय देहरादून से की जाएगी।

Related Posts

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *