गांधी के विचारों पर हमला कर रही भाजपा सरकार: जयेंद्र रमोला


ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा के छिद्दरवाला क्षेत्र में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना के कमजोर होते ढांचे, मजदूरों के बकाया भुगतान और रोजगार के अधिकार पर हो रहे हमलों के खिलाफ सांकेतिक उपवास आयोजित किया।कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और ब्लॉक अध्यक्ष व प्रधान गोकुल रमोला ने उपवास के दौरान कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित योजना है, जो ग्रामीण गरीबों और मजदूरों को सम्मानजनक जीवन का अधिकार देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इसे कमजोर करके गरीबों का हक छीन रही है, जो सीधे गांधी जी के विचारों पर हमला है। रमोला ने कहा, “देश बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहा है, ऐसे में सरकार को रोजगार बढ़ाने चाहिए, न कि योजनाओं को खत्म करने का प्रयास। मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन सरकारी नीतियों से मजदूरों को समय पर काम व भुगतान नहीं मिल पा रहा।”क्षेत्रीय पंचायत सदस्य रवि राणा और ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर बेंदवाल ने कहा कि गांधी जी ने अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प दिया था। मनरेगा उसी दृष्टि का परिणाम है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे समाप्त करने पर तुली हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। “जब तक मनरेगा को मजबूत नहीं किया जाता और मजदूरों को उनका हक नहीं मिलता, यह आंदोलन चलता रहेगा।”उपवास कार्यक्रम में पंचायत सदस्य कुंवर सिंह गुसाईं, जितेंद्र त्यागी, कमल रावत, रोशन व्यास, मदन भंडारी, आशा सिंह चौहान, हरि सिंह नेगी, कृपाल सिंह सरोज, जय बहुगुणा, मोहर सिंह चौहान, हरभजन सिंह चौहान, पूरण चंद, केके थापा, दीपक नेगी, अमन पोखरियाल, कमल बिष्ट, मनोज पंवार आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Posts

हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटानवक्रान्ति न्यूज़नवीन नौटियालऋषिकेश। हरिपुर कलां में जर्जर सड़क और पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच सूत्रीय मांगों…

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *