ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

नवक्रांति न्यूज
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के जट बहादरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देर शाम अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें एक युवक राजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जतिन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि झगड़ा आपसी विवाद का नतीजा था, जिसमें गोलीबारी हुई। पुलिस मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो पहले भी हिंसक झड़पों में बदल चुका था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

  • Related Posts

    यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

    Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

    स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

    Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *