झूठा मुकदमा लिखने पर रायवाला थाने का घेराव किया, हाइवे जाम

ऋषिकेश
नवीन नौटियाल
झूठा मुकदमा लिखने पर थाने का घेराव किया
एंकर- भाजपा महिला नेत्री के द्वारा छह लोगों पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने के आरोप का लोगों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया। गुस्साए लोग देहरादून हाइवे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर सरकार के दबाव में झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया।
भाजपा महिला नेत्री लक्ष्मी गुरुंग द्वारा छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस को दी गई – तहरीर में छह लोगों पर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए गए। रायवाला पुलिस ने ऋषिकेश मेयर पद के निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश चंद्र मास्टर, हिमांशु पंवार , लालमणि रतूड़ी , सीताराम रणाकोटी, बॉबी रांगड़ व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बात से नाराज लोगों ने रायवाला थाने का घेराव किया। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया सरकार के दबाव में पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। समाजसेवी सुधीर राय ने कहा जान बूझकर लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कहा पुलिस जब तक झूठा मुकदमा वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी
रहेगा। भीड़ को देखते हुए ऋषिकेश और आसपास की पुलिस को भी बुला लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीईओ सदर देहरादून अमित कंडारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच करने व किसी के साथ भी गलत न होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।

इस मौके पर जयेंद्र रमोला, भगवती प्रसाद सेमवाल, सुधीर राय, सीताराम रानाकोटी, हिमांशु पंवार, सरिता, नीलम चंदेल, रोजी रावत, प्रकाश पांडेय, अंशुल त्यागी, कुसुम जोशी, पुष्पा, सुरेन्द्र नेगी, बॉबी रांगड़, सुदेश भट्ट आदि रहे।

Related Posts

हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटानवक्रान्ति न्यूज़नवीन नौटियालऋषिकेश। हरिपुर कलां में जर्जर सड़क और पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच सूत्रीय मांगों…

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *