आत्म हत्या प्रकरण में भाजपा नेता सहित 5 लोग गिरफ्तार

आत्महत्या प्रकरण : मुख्य आरोपी के बाद चार और गिरफ्तार।

पौड़ी जनपद के तलसारी निवासी युवक जितेन्द्र कुमार आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही मुख्य अभियुक्त हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह की प्रत्यक्ष निगरानी में चल रही विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने लगातार साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद शुभंम खण्डूरी,गौरव काम्बोज,विकास शाह, अभिषेक गैरोला चार आरोपितों के खिलाफ भी पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चारों आरोपियोंको अदालत में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वही एसएसपी पौड़ी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण में जो भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *