पूर्वप्रधान पर मनरेगा में लाखों रुपये का फर्जीवाड़े का आरोप

नवक्रान्ति न्यूज
ऋषिकेश/ देहरादून। गांव के लोग अब जागरुक हो रहे
खैरी कलां में बीते मनरेगा की जांच करने को लेकर एक कमेटी पहुंची
गांव के लोगों तथा नव निर्वाचित प्रधान से न मिलने पर गांव का एक व्यक्ति नाराज हुआ
कमेटी के साथ नोक झोक का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल
गांव के लोग अब जागरुक होने लगे हैं। न्याय पंचायत श्यामपुर के खैरी कलां में बीते शनिवार को मनरेगा की जांच करने को लेकर एक कमेटी पहुंची तो जनता व नवनिर्वाचित प्रधान से कोई जानकारी न लेने तथा पूर्व प्रधान के घर में जाने से गांव का एक ग्रामीण आक्रोशित हो गया। उसने इस मामले की वीडियो बना डाली। जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
गांव के गौरव राणा ने बताया कि मनरेगा की जांच को लेकर पंचायत घर में कार्यक्रम रखा हुआ था जहां कुर्सियां भी लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि जांच के लिए आई कमेटी केवल पूर्व प्रधान के घर गई तथा बाद में पंचायत घर की फोटो खींचकर जाने लगी। जिस पर गौरव राणा ने उनको रोक दिया और पूछा कि आप किस जांच के लिए आए हैं। अगर मनरेगा की जांच के लिए आए हैं तो पंचायत घर में आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मनरेगा के जॉब कार्ड एसबीआई में काम करने वालों के भी बने हैं। इसलिए आपको जांच पंचायत घर में आकर करनी चाहिए थी। उनका कहना है कि कुछ लोग विदेश में रहते हैं तथा कुछ बड़े ठेकेदार हैं उनके भी जॉब कार्ड बने हैं। मगर कमेटी पूर्व प्रधान के घर में ही गई तथा फिर वापस चली गई। गौरव राणा की टीम के साथ नोक झोंक भी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Related Posts

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *