तीन साल में दो हजार शिशु सत्य साईं अस्पताल में जन्मे

तीन साल में दो हजार शिशु सत्य साईं अस्पताल में जन्मे
एसएनबी
रायवाला। रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल ने अपना तीसरा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने हॉस्पिटल की निशुल्क सेवा की सराहना की। सोमवार क हॉस्पिटल के तीसरी स्थापना दिवस के उपलक्ष में समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिद्वार जिला प्रचारक राजेश व शांतिकुंज स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उमाकांत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल की पूर्णतःया निशुल्क सेवा की सराहना की। उत्तराखंड में अस्पताल की सेवाएं यहां के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ. प्रणति दास ने अस्पताल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और कहा बिगत तीन वर्षों में अस्पताल में दो हजार से अधिक स्वस्थ शिशु जन्म ले चुके हैं। यह हॉस्पिटल के लिए गर्व की बात है। अस्पताल की के नर्सिंग स्टाफ ने विभिन्न भाषाओं में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान, हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के मुख्य चिकित्सक डॉ संजय दास, अश्विनी शर्मा, सुभाष चंचल ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। मौके पर डॉ. रजनी सिंह, डॉ सूरज सिंह, डॉ इंदु शर्मा, डॉ शीतल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, खांड गांव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप सिंह नेगी, गोहरीमाफी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सेमवाल, ऋतु थपलियाल, डॉ निहारिका सिंह, ऋतु नेगी, डॉ सुरभि, डॉ आकृति थपलियाल, उषा रतूड़ी, कंचन, सोनम, पूजा आदि मौजूद रहे।

Related Posts

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *