15 शिशुओं में हृदय रोग पाया गया

15 शिशुओं में हृदय रोग पाया गया
नवक्रान्ति न्यूज
रायवाला। रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में आयोजित एक दिवसीय बाल हृदय रोग जांच शिविर में 44 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें 15 शिशुओं में हृदय रोग के लक्षण पाए गए।
बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अनूप सिंह ने बताया कि नवजात शिशुओं में जन्मजात हृदय रोग के कई गम्भीर मामले देखने को मिल रहे हैं। सही समय पर जांच और उपचार शुरू करने से यह पूरी तरह ठीक हो सकते हैं। इसके उपचार के लिए सही समय पर जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि शिविर में 44 बच्चों की हृदय की जांच की गई। 15 बच्चों में हृदय रोग सम्बन्धी विकार पाए गए। जिनमें से छह को निशुल्क इलाज के लिए सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के पलवल हरियाणा स्थित हृदय अस्पताल जाने की सलाह दी गयी है। श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के चेयरमेन सी श्रीनिवास ने बताया कि उत्तराखंड में जन्मजात बाल हृदय विकारों के कई मामले प्रकाश में आ रहे हैं। सत्य साईं संस्थान में बच्चों के हृदय रोग का पूर्णतः निःशुल्क उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब रायवाला स्थित अस्पताल में प्रति माह बाल हृदय रोग जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

Related Posts

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *