एनएच के स्टील डिवाइडर काटकर बना दिया रास्ता

एनएच के स्टील डिवाइडर काटकर बना दिया रास्ता
नवक्रान्ति न्यूज
रायवाला/देहरादून। हरिद्वार–देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायवाला के समीप कुछ व्यवसायियों द्वारा अपनी सुविधा के लिए सड़क किनारे बने स्टील डिवाइडर को काटकर रास्ता बना लिया गया है। एनएच के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे।
देहरादून-हरिद्वार मार्ग स्थित कोतवाली से आगे कई जगहों से स्टील के डिवाइडर काट दिए गए हैं। हैरानी की बात है आय दिन एनएच के छोटे से बड़े अधिकारी यहाँ से गुजरते हैं। लेकिन आज तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लोगों की जान को खतरे में डालने के लिए कोई कार्रवाई नही की है। डिवाइडर काटने से कई लोग मुख्य हाइवे से सर्विस लेन में वाहन घुसा देते हैं। जिसके कारण कई बार लोगों में झगड़ा भी हो जाता है। समाजसेवी धर्मेंद्र ग्वाड़ी ने बताया कुछ समय पहले एक महिला की मौत इसी लापरवाही से हो चुकी है। धर्मेंद्र ग्वाड़ी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए इसकी शिकायत राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना अधिकारी पंकज मौर्य से की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए ताकि अन्य लोग भी ऐसी गलतियों को न दोहराएं।
बताया कि अगर एनएच प्राधिकरण और प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता तो स्थानीय लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने मांग की कि काटे गए पैरापीट की तत्काल मरम्मत कराई जाए और दोषी व्यवसायियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Related Posts

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *