हत्यारोपी जिंदा व्यक्ति का बना डाला मृत्यु प्रमाण पत्र

नवक्रांति न्यूज

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और आम जन दोनों को हिला कर रख दिया, बनभूलपुरा में ऐसा एक नही बल्कि तीन मामले सामने आए हैं। यहाँ ज़िंदा लोगों का मृत प्रमाण पत्र बना दिया गया है। और वह भी सरकारी दस्तावेजों के आधार पर।

ये है पूरा मामला-
हल्द्वानी नगर निगम से एक ऐसा मामला सामने आया है जो पूरे सिस्टम की पोल खोल रहा है। बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले एक हत्यारोपी जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया और उसके नाम से नगर निगम ने बाकायदा मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया।
इस पूरे फर्जीवाड़े की शुरुआत हुई कब्रिस्तान कमेटी से, जिसने मृत व्यक्तियों के नाम पर दस्तावेज़ तैयार कर नगर निगम को सौंपे। निगम ने बिना सत्यापन के प्रमाण पत्र जारी कर दिया। लेकिन जैसे ही मामला उजागर हुआ, नगर निगम के अधिकारियों ने हल्द्वानी पुलिस कोतवाली में मामला दर्ज कराया। जिस पर अब पुलिस जांच कर रही है।

वहीं, नितिन लोहानी, CO हल्द्वानी ने बताया कि जब इस मामले पर हल्द्वानी नगर निगम के मेयर से पूछा गया तो उन्होंने माना कि यह बहुत ही संगीन मामला है। हमें समझना होगा कि आखिर किस मंशा से यह प्रमाण पत्र बनाया गया। इसकी पूरी जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर निगम की शिकायत पर कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जांच जारी है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Related Posts

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *