कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर हंगामा

जनपद उधम सिंह नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़न का आरोप और किच्छा कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने एसएसपी ऑफिस कूच किया। कांग्रेसी जूलूस की शक्ल में एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पुलिस की कांग्रेसियों के बीच ऑफिस में घुसने की लेकर नोंकझोंक भी हुई । किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में आवास विकास रिंग रोड पर कांग्रेसी एकत्रित हुए। यहां पर सभा का आयोजन हुआ।

सभा में वक्ताओं ने पुलिस पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं का कहना था कि किच्छा सहकारिता चुनाव को लेकर चल रहे मतदान के दौरान कांग्रेस के पोलिंग एजेंट पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हाजी सरवर यार खां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। विधायक बेहड़ ने इस मामले में किच्छा कोतवाल पर हिटलर शाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग कर दी। बेहड़ का आरोप है कि पुलिस आम जनता का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस जब चाहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उठवाकर राजनैतिक इशारों पर पीट रही है। ऊधमसिंह नगर में जंगलराज कायम हो चुका है। विधायक बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता को अपमानित करने के जिम्मेदार कोतवाल को नहीं हटाया गया तो वह पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। जरुरत पड़ी तो लड़ाई कोतवाल को संरक्षण देने वाले एसएसपी को हटाने की भी लडी जाएगी। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, जसपुर विधायक आदेश चौहान के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर पहुंचे।

Related Posts

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *