पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी ने अवैध नशे के खिलाफ मुहिम की शुरू!

नगर निगम ऋषिकेश के चुनाव में शिवाजी नगर वार्ड संख्या 26 से चुनकर आए पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी ने शिवाजी नगर क्षेत्र में तीन स्थानों पर अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। लोग सुरेंद्र सिंह नेगी की अवैध नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

एम्स पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर उनके द्वारा की गई इस तरह की कार्रवाई ने सिस्टम की पोल खोलने का काम भी किया है। एम्स गेट नंबर तीन से कुछ दूरी पर एक अंडे की ठेली से बरामद देसी और अंग्रेजी शराब के क्वार्टर उन्होंने विक्रेता से ही नष्ट करवा दिए। शिवाजी नगर गली नंबर 13 के समीप एक परचून की दुकान के भीतर जब पार्षद सुरेंद्र नेगी शराब पकड़ने पहुंचे तो दुकानदार ने उनको जो जवाब दिया वह यह बताने के लिए काफी है कि इस तरह के काम करने वालों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। गली नंबर 5 के सामने भी एक घर के भीतर भी पार्षद नेगी ने शराब की कुछ बोतल नष्ट की। इस कार्रवाई के बाद हर कोई यही बोल रहा है कि अगर हर मेयर और सभी पार्षद अवैध नशे के खिलाफ एकजुट हो जाएं तो ऋषिकेश से अवैध नशा बंद हो जाएगा।

Related Posts

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *