ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्तराखंड बंद का असर दिखा

छिद्दरवाला,श्यामपुर, नेपाली फार्म में दिखा पूर्ण बंद का असर
नवक्रान्ति न्यूज
ऋषिकेश।पूरे प्रदेश में 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद के आह्वान का असर ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा दिखा। छिद्दरवाला,श्यामपुर, नेपाली फार्म क्षेत्र में भी साफ दिखाई दिया। बंद के चलते सुबह से ही बाजारों की दुकानें बंद रहीं, सड़कों पर यातायात सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रहा।बंद समर्थकों ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने की अपील की। व्यापारियों ने भी स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखकर समर्थन जताया। वहीं आवश्यक सेवाओं को बंद से अलग रखा गया, जिससे दूध, दवा और आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।
कुल मिलाकर छिद्दरवाला और नेपाली फार्म में उत्तराखंड बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

Related Posts

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *