पुलिस की नाक के नीचे दिन दहाड़े घर में चोरी हुई

चोरों के हौसले बेहद बुलंद हैं। न चोरों को कानून का डर है और न ही पकड़े जाने के बाद होने वाली कुटाई का। ऋषिकेश के खांड गांव में दिन दहाड़े एक घर में चोरी हो गई। चोरों ने आधे घण्टे में दो कमरे खंगाल कर 20 हजार रुपए की चोरी कर ली।

बुधवार दोपहर को केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक प्रमोद कुमार की पत्नी सुमन बच्चे को स्कूल से लेने विद्यालय गई। महिला ने कमरे के दरवाजे बंद कर मेन गेट पर ताला लगा दिया। इसी बीच चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और महज आधे घंटे में दो कमरों की दो आलमारियों को खंगाल गए।

पीड़िता जब बच्चे को लेकर घर पहुंची तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। बताया कि चोर दोनों आलमारियों से बीस हजार रुपए की नगदी ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

Related Posts

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी मनाई गई

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी मनाई गईऋषिकेश/देहरादूनछिद्दरवाला लालतप्पड़ स्थित स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विद्या की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *