यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया
नवक्रान्ति न्यूज
टिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के लाल मृदुल पयाल ने तीसरे नंबर पर बाजी मारी है। वह कुनांऊ गांव , यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल, (हाल निवासी नीलकंठ कालोनी, लक्कड़घाट रोड, श्यामपुर बाईपास, ऋषिकेश) निवासी हैं। पायलट मृदुल पयाल(23 वर्ष) S/o आनरेरी सूबेदार मेजर सुरेश पयाल (सेवानिवृत्त) एवम् श्रीमती ममता पयाल (प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैरागढ़, यमकेश्वर) ने राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया ! प्रतियोगिता के फर्स्ट राउंड में पायलट मृदुल पयाल द्वितीय स्थान पर चल रहे थे लेकिन मामूली 1.5 प्वाईंटों के अंतर से सेकेंड राउंड में तृतीय स्थान प्राप्त किया ! आज 30/01/26 शुक्रवार को उपरोक्त प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रोत्साहन सम्बोधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पायलट मृदुल पयाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए शाबाशी देने के साथ साथ प्रमाण पत्र, ट्राफी, सम्मान रिब्बन और एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की !

1000519792

हर माता-पिता और पारिवारिक सदस्यों की तरह एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के खतरों को देखते हुए परिजनों के द्वारा खेल की विधा बदलने के दबाव के बावजूद पायलट मृदुल पयाल ने अपनी गहन रूचि, अभिरूचि, लगन, मेहनत, अनुशासन और धैर्य से उत्तराखंड और देश के पर्यटन विभाग के सौजन्य से संचालित विभिन्न साहसिक खेलों जैसे:पैराग्लाइडिंग (टिहरी व बीर बिलिंग-हिमांचल), माउंटेनियरिंग (NIM उत्तरकाशी व मनाली -हिमांचल), स्कीइंग (मुनस्यारी व गुलमर्ग-J&K), राफ्टिंग (ऋषिकेश) में कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया और सफलता पूर्वक ग्रेड -1 के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त किए !

… इसके साथ-साथ मृदुल पयाल ने रैनबुकाई कराटे एकेडमी मास्टर श्री कमल बिष्ट से मार्शल आर्ट में ब्राउन बैल्ट भी प्राप्त किया है और क्रिकेट में भी वह स्कूल नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता एवम् जिला देहरादून की क्रिकेट टीम से खेल चुका है !

…वर्तमान समय में पायलट मृदुल पयाल ऋषिकेश में मास्टर इन योगा का फाइनल ईयर का छात्र है और स्वर्गाश्रम के जोंक गांव में स्थित एक नामी योगा स्कूल से भी प्रशिक्षण लेकर बीच-बीच में वहीं देश-विदेश के योग प्रशुक्षार्थियों की योग कक्षाएं लेता है तथा खाली समय में जिम में कसरत व क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करता है !

… उपरोक्त साहसिक और अन्य खेल विधाओं के अतिरिक्त पायलट मृदुल पयाल सोलो पैराग्लाइडिंग का लाइसेंस प्राप्त करने के बाद कामर्शियल पैराग्लाइडिंग पायलट बनने के मुख्य मापदंड को पूरा करने के लिए मौसम और समयानुसार समय समय पर बीर बिलिंग (हिमाचल प्रदेश) जाकर अपनी उड़ान के 100 घंटे पूरे करता है !

… पायलट मृदुल पयाल के अन्य शौकों में ट्रेकिंग, फोटोग्राफी, संगीत सुनना, नई नई जगह भ्रमण करना, प्रकृति व जीवों से प्रेम करना आदि हैं !
पिता चलाते हैं स्वरोजगार केंद्र
-आनरेरी सूबेदार मेजर
सुरेश पयाल (सेवानिवृत्त)
कैमोमाइल कैफे कुनांऊ
(#फौजी भाई की चाई)
@धनकुर स्वरोजगार केंद्र
(#पहाड़ी/ग्रामीण उत्पाद भंडार)
“भड्डू की दाल-भात”
कुनांऊ गांव, यमकेश्वर ब्लाक,
(एम्स ऋषिकेश के ठीक सामने बैराज पुल पार गंगा तट पर)
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
9468822998

9758148810

Related Posts

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनायाऋषिकेश/देहरादून।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी मनाई गई

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी मनाई गईऋषिकेश/देहरादूनछिद्दरवाला लालतप्पड़ स्थित स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विद्या की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *