प्रधान-बीडीसी का चुनाव हारने के बाद वार्ड सदस्य की दौड़ में उतरे प्रत्याशी

प्रधान-बीडीसी का चुनाव हारने के बाद वार्ड सदस्य की दौड़ में उतरे प्रत्याशी
नवीन नौटियाल

रायवाला। प्रतीतनगर ग्राम पंचायत के वार्ड 12 में आगामी 20 नवम्बर को पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। पंचायत सदस्य का चुनाव रोचक होने की संभावना है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वार्ड 12 से पंचायत चुनाव का पर्चा दाखिल करने वाले एक मात्र उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हो गया था। जिसके बाद पंचायत सदस्य की यह सीट रिक्त रह गई। मौजूदा समय मे पंचायत सदस्य के लिए कुल चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। इनमें विवेक रावत ने हाल ही में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था, और दूसरे नम्बर पर रहे। पूर्व बीडीसी ममता भंडारी भी इस बार बीडीसी का चुनाव लड़ीं, लेकिन जीत नहीं सकी। राजेश कुमार क्षेत्री भी वार्ड 11 से पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े और जीत से महरूम रहे। इनमें चौथे उम्मीदवार के रूप में हिमांशु पाल ने दावेदारी की है। एडीओ पंचायत राजेश नेगी ने बताया कि पंचायत सदस्य पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किया। 20 नवम्बर को चुनाव कराया जाएगा।

  • Related Posts

    हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

    Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटानवक्रान्ति न्यूज़नवीन नौटियालऋषिकेश। हरिपुर कलां में जर्जर सड़क और पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच सूत्रीय मांगों…

    यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

    Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *