प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

फेसबुक लाइव पर गाली देने का आरोप
नवक्रांति न्यूज
रायवाला। सोशल मीडिया में गलीबाजी करने के आरोप में प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा पर मुकदमा दर्ज किया। कांग्रेस नेता की तहरीर पर सर्व समाज को गाली देने के आरोप में थाना रायवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जोगीवाला माफी के ग्रामप्रधान सोबन सिंह कैंतुरा पर थाना रायवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर फेसबुक लाइव में सर्वसमाज के लोगों को गाली देने का आरोप लगा है। थानाध्यक्ष बीएल भारती ने बताया कांग्रेस नेता गोकुल रमोला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गोकुल रमोला ने बताया सोबन सिंह कैंतुरा ऋषिकेश में चल रहे विवाद पर फेसबुक लाइव में आकर अपनी राय रख रहे थे। लाइव खत्म करते वक्त उन्होंने सर्वसमाज के लोगों को गाली दी।

Related Posts

हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटानवक्रान्ति न्यूज़नवीन नौटियालऋषिकेश। हरिपुर कलां में जर्जर सड़क और पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच सूत्रीय मांगों…

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *