सोहेब खान ने हिन्दू नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, भारी बवाल

नवक्रांति न्यूज
ऋषिकेश/गुमानिवाला। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक आरोपी के घर के बाहर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन भी किया। आरोप है कि सोहेब खान ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। जिसके बाद बजरंग दल व स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर के बाहर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि नौ जून को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत कोतवाली में की। शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

इस घटना में पुलिस ने आरोपी गली नंबर सात गुर्जर प्लॉट गुमानीषाला निवासी सोहेब खान और वीरपुर खुर्द पशुलोक बैराज निवासी अंकुश कश्यप को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Related Posts

हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटानवक्रान्ति न्यूज़नवीन नौटियालऋषिकेश। हरिपुर कलां में जर्जर सड़क और पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच सूत्रीय मांगों…

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *