वनमंत्री सुबोध उनियाल ने बाघ को रिलीज किया

रायवाला/देहरादून। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिज़र्व की मोतीचूर रेंज में ट्रांसलोकेट किए गए बाघ को वन मंत्री ने बाड़े से रिलीज किया। राजाजी के पश्चिमी क्षेत्र में अब बाघों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इनमें दो बाघ व तीन बाघिन हैं।

सोमवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में बाघ को बाड़े से रिलीज़ किया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि बाघों को ट्रांसलोकेट करने के बाद राजाजी के पश्चिमी क्षेत्र में इनकी संख्या बढ़ेगी और यहां फिर से बाघों की आवाज गूंजेगी। उन्होंने कहा कि इससे परिस्थितिक संतुलन भी बेहतर होगा।
जिम कॉर्बेट से एक मई को 5 वर्षीय बाघ को मोतीचूर रेंज के बाड़े में रखा गया था। इस दौरान पशु चिकित्सकों ने बाघ को पूरी तरह स्वस्थ पाया। इसके बाद अधिकारियों ने हार्ड रिलीज का फैसला किया। टाइगर की मॉनिटरिंग के लिए एक टीम गठित की गई है।
इस मौके पर पीसीसीएफ वन्यजीव रंजन कुमार मिश्र, डॉ. विवेक पांडेय एपीसीसीएफ, डॉ. साकेत बडोला निदेशक जिम कॉर्बेट, डॉ.कोको रोसे निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व, वैभव कुमार, महातिम यादव, महेश सेमवाल वनक्षेत्राधिकारी, डॉ. राकेश नौटियाल, अजय लिंगवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter हरिपुरकलां के ग्रामीणों का गुस्सा फूटानवक्रान्ति न्यूज़नवीन नौटियालऋषिकेश। हरिपुर कलां में जर्जर सड़क और पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच सूत्रीय मांगों…

यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पाया

Share this… Whatsapp Facebook Email Twitter यमकेश्वर के मृदुल पयाल ने एक्रो प्रतियोगिता जीती, एक लाख का इनाम पायानवक्रान्ति न्यूजटिहरी/ ऋषिकेश। टिहरी में आयोजित नेशनल एक्रो प्रतियोगिता में यमकेश्वर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *